लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: LoC पर मच्छेल में सेना और घुसपैठियों के बीच गोलीबारी, एक जवान जख्मी

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 6, 2019 16:50 IST

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से 8-10 आतंकियों के एक दल ने सोमवार-मंगलवार की रात को घुसपैठ का प्रयास किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने हाल ही में एलओसी से सटे केरन सेक्टर में पाकिस्तानी बैट टीम के कई जवानों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए मार गिराया था।भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बैट के 7 कमांडोज को मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के एक बड़े दल की घुसपैठ का प्रयास किया गया है। कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम किया है।

इस कोशिश में दोनों के बीच भीषण मिनी युद्ध भी हुआ है जिसमें सेना का एक जवान भी जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से 8-10 आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ की कोशिश की है। इस बीच सेना ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पार आतंकियों का जमावड़ा एकत्र कर लिया है जिन्हें वह बर्फबारी से पहले इस ओर धकेलना चाहती है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से 8-10 आतंकियों के एक दल ने सोमवार-मंगलवार की रात को घुसपैठ का प्रयास किया था। आतंकियों के इस दल ने एलओसी पर स्थित कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की। एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद जवानों ने आतंकियों को ललकारा, जिसके बाद घुसपैठियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों की कोशिश को नाकाम किया। इस मुठभेड़ में कुछ आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है, हालांकि अब तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी एलओसी पार कर करीब 500 मीटर अंदर तक भारतीय इलाके में घुसे थे, जिन्हें जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए वापस खदेड़ दिया।

एलओसी पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तत्काल इलाज के लिए कुपवाड़ा से एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट कराया। सैन्य सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में घायल जवान की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि भारतीय सेना ने हाल ही में एलओसी से सटे केरन सेक्टर में पाकिस्तानी बैट टीम के कई जवानों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए मार गिराया था। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बैट के 7 कमांडोज को मार गिराया और बाद में पाकिस्तान को यह शव ले जाने के लिए भी कहा।

इस बीच सेना का कहना है कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में एलओसी के साथ बनाए गए लांचिंग पैड पर आतंकवादियों की ताकत बढ़ाना शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। जम्मू, पुंछ, राजौरी और अब कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। बिना उकसावे की गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश हो रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए