लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: दो कारागार में 92 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:36 IST

Open in App

जम्मू, 17 मई जम्मू-कश्मीर के दो कारागार में 92 कैदी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि किसी भी कैदी में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था और सभी को अलग कोठरी में पृथक रखा गया है।

उधमपुर और कुपवाड़ा जिले के कारागार में की गई ‘रैपिड एंटीजन’ जांच (आरएटी) के बाद अब यहां कुल 115 कैदी संक्रमित हैं। इन जेलों में 4,570 से अधिक कैदी बंद हैं।

प्रमुख अलगाववादी नेता एवं तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहराई की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पांच मई को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी, जो उधमपुर जिला जेल में बंद थे। इसके करीब दो सप्ताह बाद ही दोनों जेलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जेल में सबसे अधिक 72 कैदी और सात जेल के कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

उन्होंने बताया कि जेल परिसारों में 479 कैदियों की आरएटी जांच की गई है। कुपवाड़ा जिला जेल के 279 कैदियों में से 20 संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित पाए गए किसी भी कैदी में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था और इन सभी को अलग कोठरी में रखा गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल राजौरी जिला जेल और भद्रवाह उप जेल में दो बुजुर्ग कैदियों की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। वहीं, अन्य 540 कैदी संक्रमण से उबर गए थे।

इससे पहले, 10 मई को कठुआ जिला जेल में 21 कैदी संक्रमित पाए गए थे। जबकि कुछ दिन पहले जम्मू जिला जेल में एक और एक कैदी सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू में संक्रमित मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल