Jammu and Kashmir: जुलाई महीने में 8 गोलीबारी और 5 आतंकी हमला, 25 लोगों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 25, 2024 12:55 IST2024-07-25T12:53:51+5:302024-07-25T12:55:19+5:30

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 6 घुसपैठियों और 13 सैनिकों सहित 12 आतंकवादी मारे गए।

Jammu and Kashmir 8 shootings and 5 terrorist attacks month of July 25 people died | Jammu and Kashmir: जुलाई महीने में 8 गोलीबारी और 5 आतंकी हमला, 25 लोगों की मौत

सांकेतिक फोटो

Highlightsजम्मू क्षेत्र में 10 जवान शहीद हो गये।कश्मीर घाटी में तीन मुठभेड़ों में 3 जवान शहीद हो गए।संयुक्त बलों ने इस महीने 6 घुसपैठियों को मार गिराया।

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने में 8 गोलीबारी और 5 आतंकवादी हमलों में पच्चीस लोगों की मौत हुई है। इसी महीने आतंकवाद संबंधी घटनाओं में ग्यारह सैनिक और एक नागरिक भी घायल हो गए। उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने जम्मू-कश्मीर में 6 घुसपैठियों और 13 सैनिकों सहित 12 आतंकवादी मारे गए।

जम्मू क्षेत्र में 10 जवान शहीद हो गये जबकि कश्मीर घाटी में तीन मुठभेड़ों में 3 जवान शहीद हो गये। संयुक्त बलों ने इस महीने 6 घुसपैठियों को मार गिराया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिन्नीबल और मोदेरगाम गांवों में हुई दोहरी मुठभेड़ों में 6 स्थानीय आतंकवादी मारे गए। 8 मुठभेड़ों में से 5 कश्मीर घाटी में हुईं।

दो मुठभेड़ कुलगाम में और तीन मुठभेड़ सीमांत जिले कुपवाड़ा में हुईं। डोडा में दो और जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में एक मुठभेड़ हुई आतंकियों ने डोडा, उधमपुर, राजौरी और कठुआ समेत जम्मू क्षेत्र में 5 हमले किए। इस महीने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं।

Web Title: Jammu and Kashmir 8 shootings and 5 terrorist attacks month of July 25 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे