लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, पुलवामा-शोपियां में मार गिराए 7 आतंकी

By निखिल वर्मा | Updated: June 19, 2020 11:03 IST

सुरक्षा बलों ने शोपियां के मुनांद-बुंदपावा में चार और पुलवामा के पोम्पोर इलाके के मीज में तीन आतंकियों को ढेर किया है. कल सुबह से अब तक सात आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है.

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पिछले 20 दिनों में सेना से करीब 35 आतंकवादियों को ठिकाने लगाया है.घाटी में इस साल भारतीय सेना को आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, अब तक 110 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं

 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पोम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया। बल ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया था और दो अन्य एक मस्जिद में घुस गए। 

अधिकारी ने बताया कि बल ने रातभर मस्जिद को घेरे रखा। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बल ने आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखते हुए बल ने आतंकवादियों को मार गिराया।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए ना गोलीबारी की गई ना आईईडी का इस्तेमाल किया गया। आईजीपी ने कहा, ‘‘ संयम और पेशेवराना अनुभव काम आए। ना गोलीबारी की गई और ना आईईडी का इस्तेमाल। केवल आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी। मस्जिद के अंदर छुपे दोनों आतंकवादियों मारे गए हैं।’’ 

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को शुरू हुई मुठभेड़ आज भी जारी है। यहां गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया था। आज सुबह से इस इलाके में सुरक्षा बलों ने तीन और आतंकियों को मार गिराया है। अब तक मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया