लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में 321 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:16 IST

Open in App

श्रीनगर/जम्मू, 30 नवंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 2,100 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव में 321 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि इस चरण में भी 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा जिनमें से 25 कश्मीर और 18 जम्मू में हैं।

शर्मा ने कहा कि डीडीसी की 43 सीटों के लिए कश्मीर घाटी से 196 और जम्मू क्षेत्र से 125 प्रत्याशी खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि डीडीसी के साथ ही 83 निर्वाचन क्षेत्रों में सरपंच के चुनाव भी आयोजित किये जाएंगे, जिसके दूसरे चरण में कुल 223 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 331 निर्वाचन क्षेत्रों में पंचों के उपचुनाव भी हो रहे हैं, जिसमें 709 उम्मीदवार भाग लेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि 58 सरपंच (29 पुरुष और 29 महिलाएं) तथा 804 पंच (548 पुरुष और 256 महिलाएं) निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

शर्मा ने बताया कि चुनाव के दूसरे चरण में 2,142 मतदान केन्द्रों पर 7.90 लाख पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मतदान केंद्रों में से 1,305 कश्मीर और 837 जम्मू में हैं।

उन्होंने कहा, “कश्मीर में लगभग सभी मतदान केंद्र सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। घाटी में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं और मतदान अधिकारी तथा मतदान का सामान केंद्रों पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, “हमें बड़ी संख्या में मतदान होने की उम्मीद है।” शर्मा ने मतदाताओं से मास्क लगाकर आने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल