लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एलओसी मुठभेड़ में जख्मी 3 और सैनिकों ने तोड़ा दम, 48 घंटों में 10 जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 6, 2020 17:33 IST

इस बीच दक्षिण कश्मीर के तीन परिवारों ने दावा किया है कि कल केरन मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकियों मंें से तीन उनके बेटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच दक्षिण कश्मीर के तीन परिवारों ने दावा किया है कि कल मारे गए 5 आतंकियों में से 3 उनके बेटे हैं।इसी तरह से परसों चार आतंकी मारे गए थे और 5 को कल मार गिराया गया था।

जम्मू: कल कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों से हुई भीषण मुठभेड़ में जख्मी हुए तीन और भारतीय सैनिकों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस मुठभेड़ मे शहीद होने वाले जवानों की संख्या 8 हो गई है। इस मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए थे। जबकि प्रदेश में पिछले 48 घंटों में कुल 9 आतंकी मारे गए तथा 10 जवानों की जान गई है जिसमें दो ने आत्महत्या की थी। इस बीच दक्षिण कश्मीर के तीन परिवारों ने दावा किया है कि कल मारे गए 5 आतंकियों में से 3 उनके बेटे हैं।

केरन मुठभेड़ में कल 5 आतंकियों को ढेर करते हुए सबसे पहले घटनास्थल पर ही एक जवान शहीद हो गया था। और फिर एक जेसीओ समेत चार ने अस्पताल में दम तोड़ा था। इस मुठभेड़ में करीब एक दर्जन जवान जख्मी हुए थे क्योंकि यह मुठभेड़ बहुत ही भीषण थी। यही कारण था कि घायलों में से तीन जवानों ने आज सुबह दम तोड़ दिया। शहीद होने वाले आठों जवान व जेसीओ पैरा कमांडों यूनिट और जाट रेजिमेंट से थे।

हालांकि कल ही जम्मू कश्मीर में 2 सैनिकों ने अपने आपको को गोली मार कर आत्महत्या भी कर ली थी जिस कारण पिछले 48 घंटों में प्रदेश में मरने वाले सैनिकों की संख्या 10 पहुंच गई थी। इसी तरह से परसों चार आतंकी मारे गए थे और 5 को कल मार गिराया गया था।

इस बीच दक्षिण कश्मीर के तीन परिवारों ने दावा किया है कि कल केरन मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकियों मंें से तीन उनके बेटे थे। इनमें से दो परिवार शोपियां जिले के रहने वाले हैं तथा एक कुलगाम का रहने वाला है।

मिलने वाले समाचारों के अनुसार, इन तीन परिवारों ने पुलिस से संपर्क कर दावा किया है कि मारे गए तीन आतंकी उनके बेटे हैं, अतः उनके शवों को उनके हवाले किया जाए ताकि वे उनका अंतिम संस्कार कर सकें। इस संबध में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि शवों की पहचान की कार्रवाई चल रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया