लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 2, 2020 15:39 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के एक गांव में छुपे हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। करीब दो घंटे तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के वीर जवानों ने आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी बंद होने के बाद जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। मारे गए आतंकवादियों के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उस घर को भी मोर्टार से उड़ा दिया गया जहां आतंकी छुपे हुए थे। मुठभेड़स्थल पर एकत्र हुए पत्थरबाजों पर की गई कार्रवाई में पांच जख्मी हो गए। बताया जाता है कि 2 पत्थरबाजों को गोलियां भी लगी हैं। इस बीच हंडवाड़ा में जिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी वे भाग निकलने में कामयाब रहे।

पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ करीब 10 घंटों तक चली। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी जिसमें सीआरपीएफ के अलावा 55 आरआर की बटालियन के जवान भी शामिल थे।

दोपहर बाद सेना के जवानों ने उस घर को मोर्टार से उड़ा दिया जहां आतंकियों ने कब्जा कर रखा था और सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे थे। समाचार भेजे जाने तक दो शव बरामद कर लिए गए थे तथा मुठभेड़स्थल की तलाशी जारी थी।

दूसरी ओर कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शुक्रवार रात को आरंभ हुई मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के टॉप कमांडर हैदर समेत जो तीन आतंकी फंसे हुए थे उनके भाग निकलने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि हैदर अपने साथियों के साथ एलओसी से घुसपैठ कर आए किसी ग्रुप को रिसीव करने जा रहा था। इसी दौरान इन्हें ट्रैक कर लिया गया था।

सूचनाओं के आधार पर सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 92 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके में साझा तलाशी अभियान चलाया था। कल कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी भाग निकले थे। इसके बाद फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। इस दौरान भाग निकले आतंकियों को फिर सुरक्षा बलों ने घेर लिया गया था जो आज फिर भाग निकलने में कामयाब रहे।

बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के एक गांव में छुपे हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की भनक लगते ही फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबल भी आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दी है।

 इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में दो सैनिक शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की फायरिंग में वहां के एक नागरिक के भी घायल होने की जानकारी मिली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों