लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : कई जिलों के पुलिस प्रमुखों समेत 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 सितंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने घाटी के कई जिलों के पुलिस प्रमुखों सहित 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन का आदेश दिया है।

बृहस्पतिवार देर रात को जारी एक आदेश में, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले की जानकारी दी गई है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सुनील कुमार जो तैनाती के आदेश का इंतजार कर रहे थे, उन्हें उपलब्ध रिक्ति पर रेलवे, जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी के पद पर तैनात किया गया है।

पुलवामा के एसएसपी आशीष कुमार मिश्रा (आईपीएस) को अनंतनाग का एसएसपी तैनात किया गया है। अनंतनाग के एसएसपी के पद पर तैनात इम्तियाज हुसैन मीर को आईआरपी की आठवीं बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) बनाया गया है।

आईपीएस निखिल बोरकर का अनंतनाग मुख्यालय के एएसपी से स्थानांतरित कर गांदेरबल का एसपी तैनात किया गया है। उन्होंने सुहैल मुनावर मीर की जगह ली है जिन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस की पांचवी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के तौर पर तैनात किया गया है।

पदस्थापन के आदेश का इंतजार कर रहे रणधीर सिंह को आदेशानुसार कमांडेंट जनरल, होमगार्ड/नागरिक सुरक्षा/राज्य आपदा मोचन बल, जम्मू-कश्मीर के एसओ के पद पर तैनात किया गया है।

आईआर-तीसरी बटालियन के सीओ गुलाम जिलानी वानी का तबादला कर उन्हें एसएसपी, पुलवामा के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एसपी अल-ताहिर गिलानी को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर एसपी पश्चिम, श्रीनगर के रूप में तैनात किया गया है।

इसमें कहा गया कि बारामूला के अतिरिक्त एसपी मुकेश कुमार कक्कड़ का तबादला कर दिया गया है और वे पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) को रिपोर्ट करेंगे और आगे की पोस्टिंग का इंतजार करेंगे।

राकेश कुमार परिहार, डिप्टी सीओ आईआर-14वीं बटालियन का तबादला कर अतिरिक्त एसपी बारामूला बनाया गया है।

आदेश के मुताबिक कुपवाड़ा के अतिरिक्त एसपी जोहेब तनवीर को मुब्बाशर हुसैन के स्थान पर एसपी उत्तर, श्रीनगर के पद पर तैनात किया गया है, जिन्हें पीएचक्यू को रिपोर्ट करने और आगे की पोस्टिंग की प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?