लाइव न्यूज़ :

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने स्कूलों में 10 वीं, 12 वीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने स्कूलों में बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाली 10 वीं और 12 वीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने की घोषणा की।

एक अधिसूचना में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नियमित और निजी छात्रों के लिए 2020-21 की निर्धारित वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से टाल दी गयी हैं।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सक्षम प्राधिकार जेएमआई ने कोविड-19 की स्थिति और सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए तथा छात्रों की भलाई के लिए जेएमआई के स्कूलों की 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं (नियमित, निजी) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं टाल दी है।’’

अधिसूचना में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर सीबीएसई के फैसले के देखते हुए यह निर्णय किया गया।

केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव