लाइव न्यूज़ :

जामिया कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को जल्द वित्तीय लाभ मुहैया कराएगा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को जल्द से जल्द वित्तीय लाभ मुहैया कराएगा।

दिल्ली में अप्रैल से ही कोविड-19 की लहर में तेजी से मामले बढ़ने के कारण कई अस्पतालों में बेड और चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी हो गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पिछले चार हफ्ते में सबसे कम संक्रमण के 12,651 नए मामले आए वहीं 319 और लोगों की मौत हो गयी।

जेएमआई के मुताबिक संक्रमण के कारण प्रोफेसर और गैर शिक्षण कर्मचारियों समेत उसके 20 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हुई है।

विश्वविद्यालय ने संबंधित कार्यालयों से दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को वैध कानूनी लाभ मुहैया कराने के लिए कहा है।

विश्वविद्यालय ने कहा है, ‘‘जेएमआई की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने सभी विभागों/कार्यालयों के प्रमुखों से दिवंगत कर्मचारियों से जुड़े कागजात, अन्य विवरण भेजने को कहा है ताकि जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।’’

विश्वविद्यालय ने कहा कि संबंधित कार्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर फाइलों का निष्पादन करने को कहा है ताकि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को जल्द से जल्द फायदा मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए