लाइव न्यूज़ :

जामिया ने वर्तमान सत्र के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 01:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून जामिया मिलिया इस्लामिया अगले कुछ दिनों में वर्तमान सत्र के लिए ''ओपन बुक'' ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करेगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय ने कहा कि वह ऑनलाइन परीक्षा के बारे में छात्रों को जानकारी मुहैया कराने के लिए मॉक परीक्षा का आयोजन करेगा ताकि छात्र इस तरह के परीक्षा आयोजन के बारे में विस्तार से समझ सकें।

उन्होंने कहा कि हर छात्र के लिए एक घंटे की मॉक परीक्षा अनिवार्य होगी, जिसके बाद असल परीक्षा का आयोजन होगा।

इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने सहायता डेस्क भी स्थापित की है ताकि ऑनलाइन मॉक परीक्षा के दौरान छात्रों को आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया में कोरोना वायरस महामारी के कारण पीएचडी के लिए दाखिले एक साल की देरी से किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस