लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार से चंगुल छुड़ाकर लेखन के क्षेत्र में कदम रखने वाली जमीला केरल फिल्म पुस्कार से सम्मानित

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर देह व्यापार से चंगुल छुड़ाकर लेखन के क्षेत्र में कदम रखने वाली नलिनी जमीला को प्रतिष्ठित ‘केरल स्टेट फिल्म एवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया है।

करीब 15 साल पहले, ‘द ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए सेक्स-वर्कर’ नामक किताब लिख जमीला ने समाज की पारंपरिक मानसिकता को झकझोर दिया और पितृसत्ता को एक गहरी चोट पहुंचाई थी। उन्हें ‘बेस्ट सेलिंग’ लेखिका से लेकर एक कार्यकर्ता, ‘जेंडर एक्सपर्ट’ से लेकर ‘सोशल रिलेशनशिप काउंसलर’ तक कई रूपों में पहचाना जाता है।

राज्य सरकार ने शनिवार को जमीला को ‘केरल स्टेट फिल्म एवार्ड्स’ से सम्मानित करने की घोषणा की। जमीला का मणिलाल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भरतपुझा’ में पोशाक-डिजाइन के लिए विशेष उल्लेख किया गया।

जमीला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यह सम्मान मिलने की मैंने उम्मीद नहीं की थी...पहली बार किसी फिल्म के लिए मैंने पोशाक डिजाइन की थी। मैं इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं