राजस्थान में टिकैत पर हुये हमले के विरोध में दिल्ली सीमा पर जाम

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:54 IST2021-04-02T23:54:11+5:302021-04-02T23:54:11+5:30

Jam on the Delhi border in protest against the attack on Tikait in Rajasthan | राजस्थान में टिकैत पर हुये हमले के विरोध में दिल्ली सीमा पर जाम

राजस्थान में टिकैत पर हुये हमले के विरोध में दिल्ली सीमा पर जाम

नोएडा, एक अप्रैल राजस्थान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर शुक्रवार हुए कथित हमले से आक्रोशित संगठन के दर्जनों नेताओं ने शुक्रवार रात को चिल्ला बॉर्डर पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा से दिल्ली वाले रास्ते को जाम करके, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने करीब 3 घंटे तक विरोध जताया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद किसान नेताओं ने जाम खोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jam on the Delhi border in protest against the attack on Tikait in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे