लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के पलामेडू में ‘जल्लीकट्टू’ का आयोजन

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:41 IST

Open in App

मदुरै, 15 जनवरी तमिलनाडु में मदुरै के पेलामेडू में शुक्रवार को ‘जल्लीकट्टू’ की शुरूआत हुई।

‘जल्लीकट्टू’ राज्य के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल है, जो पोंगल त्योहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने एवं उन्हें काबू में करने की कोशिश करते हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम की शुरूआत के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस बार 300 से ज्यादा बैल और पुरुष हिस्सा ले रहे हैं। बैलों को पकड़ने के दौरान कई लोग घायल भी हुए। आयोजकों ने बार-बार यह घोषणा भी की कि एक बार में एक ही व्यक्ति बैल को काबू में करने के लिए आगे बढ़े।

खेल में विजेता रहने वाले बैल के मालिकों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले लोगों की कोविड-19 की जांच भी की गयी है। पशु चिकित्सकों ने बैलों के स्वास्थ्य की जांच की।

पोंगल के मौके पर बृहस्पतिवार को अवनीपुरम में ‘जल्लीकट्टू’ के आयोजन के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ द्रमुक की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन और अन्य नेता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए