लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर में ‘जलीकट्टू’ फिल्म भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने बुधवार को कहा कि लीजो जोस पेल्लिसेरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ को ऑस्कर में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजने का फैसला किया गया है।

हिंदी, उड़िया, मराठी और अन्य भाषाओं की 27 प्रविष्टियों के बीच इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन मंडल के अध्यक्ष फिल्मकार राहुल रवैल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘हिंदी, मलयालम और मराठी समेत कुल 27 फिल्में आयी थी। चयन मंडल ने फैसला किया है कि मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।’’

यह फिल्म हरीश की लघु कथा पर आधारित है। इसमें एंटनी वर्गीज, चेम्बन विनोद जोस, सबुमन अब्दुसमद और सेंथी बालाचंद्रण ने भूमिका निभायी है ।

चयन मंडल ने ‘छपाक’, ‘शकुंतला देवी’, ‘छलांग’, ‘गुलाबो सिताबो’, ‘द स्काय इज पिंक’, ‘बुलबुल’ और ‘द डिसाइपल’ जैसी फिल्मों के बीच इसका चयन किया ।

‘अंगामली डायरीज’ और ‘ऐ मा यू’ जैसी कई चर्चित फिल्में बनाने वाले जोस पेल्लिसेरी को ‘बहुत कुशल निर्देशक’ बताते हुए रवैल ने कहा कि ‘जलीकट्टू’ जैसी फिल्म पर देश को नाज होना चाहिए ।

अध्यक्ष ने कहा, ‘‘समूची फिल्म में एक पशु की बात कही गयी है जिसके सिर पर खून सवार है...फिल्म में अच्छे से चित्रण किया गया है और बहुत अच्छे से फिल्माया गया है। फिल्म के दौरान कई तरह की भावनाएं उमड़ती रहती हैं।’’

‘जलीकट्टू’ को सितंबर 2019 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था और इसे काफी सराहना मिली थी। पिछले साल पेल्लिसेरी को भारत के 50 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला था।

वर्ष 2019 में जोया अख्तर की फिल्म ‘‘गली ब्वॉय’’ को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो