जलियांवाला बांग नरसंहार: सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह संग जलियावाला बाग पहुंच राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

LIVE

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2019 09:59 IST2019-04-13T08:42:36+5:302019-04-13T09:59:36+5:30

jallianwala bagh massacre 100 years president ram nath kovind pm modi remembers martyrs | जलियांवाला बांग नरसंहार: सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह संग जलियावाला बाग पहुंच राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने दी जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि

जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही भारत में ब्रिटिश  राजदूत सर डॉमनिक एसक्वीथ ने भी इस घटना में मारे गये लोगों को याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जलियावाला बाग आज जाएंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, '100 वर्ष पहले आज ही के दिन हमारे प्यारे स्वाधीनता सेनानी जलियांवाला बाग में शहीद हुए थे। वह भीषण नरसंहार सभ्यता पर कलंक है। बलिदान का वह दिन भारत कभी नहीं भूल सकता। उनकी पावन स्मृति में जलियांवाला बाग के अमर बलिदानियों को हमारी श्रद्धांजलि' 


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'जलियावाला बाग के शहीदों को कभी नहीं भूला जा सकता है। यह याद हमें भारत निर्माण के लिए और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।' 


भारत में ब्रिटिश राजदूत सर डॉमनिक एसक्वीथ ने इसमें मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने वहां विजिटर्स बुक में लिखा, 'जलियावाला बाग इतिहास का एक शर्मनाक वाक्या है और ब्रिटेन को इस घटना का बेहद दुख है।'

LIVE

Get Latest Updates

13 Apr, 19 : 08:53 AM

अमृतसर: भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर सर डॉमनिक एसक्वीथ ने दी जलियावाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि 


 

 

13 Apr, 19 : 08:44 AM

राहुल गांधी ने जलिवाला बाग पहुंच कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। साथ में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। 


English summary :
100 Years Of Jallianwala Bagh Massacre Live Updates, Latest News in Hindi: President Ram Nath Kovind, Prime Minister Narendra Modi, Congress President Rahul Gandhi paid homage to the people killed in the Jallianwala Bagh Massacre on the 100th anniversary.


Web Title: jallianwala bagh massacre 100 years president ram nath kovind pm modi remembers martyrs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे