लाइव न्यूज़ :

जालंधर लोकसभा उपचुनावः करमजीत कौर चौधरी, सुशील रिंकू, सुखविंदर कुमार सुखी और इंदर इकबाल सिंह अटवाल में टक्कर, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 21:11 IST

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई और अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

Open in App
ठळक मुद्देजालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संतोख का निधन हो गया था।

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023:पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्टल तथा पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। पंजाब में कांग्रेस के पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, विधायक राज कुमार, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और भारत भूषण आशु तथा पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा के पी सिंह भी करमजीत कौर चौधरी का समर्थन करने के लिए जालंधर पहुंचे।

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संतोख का निधन हो गया था। करमजीत कौर, संतोख की पत्नी हैं।

नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई और अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने दो बार के विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने हाल में अकाली दल छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले इंदर इकबाल सिंह अटवाल को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह