जालंधर लोकसभा उपचुनावः करमजीत कौर चौधरी, सुशील रिंकू, सुखविंदर कुमार सुखी और इंदर इकबाल सिंह अटवाल में टक्कर, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 21:11 IST2023-04-13T21:10:52+5:302023-04-13T21:11:58+5:30

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई और अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023 Karamjit Kaur Chowdhary, Sushil Rinku, Sukhwinder Kumar Sukhi and Inder Iqbal Singh Atwal fight know equation | जालंधर लोकसभा उपचुनावः करमजीत कौर चौधरी, सुशील रिंकू, सुखविंदर कुमार सुखी और इंदर इकबाल सिंह अटवाल में टक्कर, जानें समीकरण

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी।

Highlightsजालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संतोख का निधन हो गया था।

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023:पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्टल तथा पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। पंजाब में कांग्रेस के पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, विधायक राज कुमार, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और भारत भूषण आशु तथा पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा के पी सिंह भी करमजीत कौर चौधरी का समर्थन करने के लिए जालंधर पहुंचे।

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संतोख का निधन हो गया था। करमजीत कौर, संतोख की पत्नी हैं।

नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई और अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने दो बार के विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने हाल में अकाली दल छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले इंदर इकबाल सिंह अटवाल को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

Web Title: Jalandhar Lok Sabha by-election 2023 Karamjit Kaur Chowdhary, Sushil Rinku, Sukhwinder Kumar Sukhi and Inder Iqbal Singh Atwal fight know equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे