लाइव न्यूज़ :

जाखड़ ने ‘समूह 23’ के नेताओं पर अवसरवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 22:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 फरवरी पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि ‘समूह 23’ के असंतुष्ट नेताओं को “अवसरवाद की राजनीति” करना बंद कर देना चाहिए।

शनिवार को जम्मू में एकत्र हुए कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर और आनंद शर्मा द्वारा दिए गए बयानों पर जाखड़ ने एक वक्तव्य में कहा कि जो लोग संगठन में सुधार का विरोध कर रहे हैं वह न केवल पार्टी बल्कि देश का अहित कर रहे हैं।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोधस्वरूप कांग्रेस ने पंजाब के राजभवन का घेराव करने की योजना बनाई है।

इसका हवाला देते हुए जाखड़ ने कहा, “आइये और मेरे साथ प्रदर्शन में भाग लीजिये। यह आप सबके लिए एक नया सबक होगा। हम उनके लिए आवाज उठाएंगे जो राज्यसभा के आरामदायक वातावरण से दूर हैं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता अवसरवाद की राजनीति कर रहे हैं और वह ऐसे समय कर रहे हैं जब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, दमनकारी केंद्र सरकार से ‘भारत के विचार’ की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

जाखड़ ने कहा कि देश चाहता है कि कांग्रेस संघर्ष की राजनीति में शामिल हो और आम आदमी की आवाज बुलंद करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग