लाइव न्यूज़ :

जेटली का अमेरिका में आपरेशन हुआ, दो सप्ताह आराम की सलाह

By भाषा | Updated: January 24, 2019 00:44 IST

इसी महीने जेटली को आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार प्रमुख बनाया गया था।

Open in App

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का मंगलवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में आपरेशन हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने जेटली को दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। 

जेटली (66 वर्ष) 13 जनवरी को अमेरिका गए थे। सूत्रों ने कहा कि इस सप्ताह ही उनकी ‘सॉफ्ट टिश्यू’ कैंसर के लिए जांच की गई थी। इस दौरान भी जेटली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। फेसबुक पर पोस्ट लिखने के अलावा उन्होंने मौजूदा मुद्दों पर ट्वीट भी किए। 

इससे पहले पिछले साल 14 मई को जेटली का एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। उसके बाद से वह विदेश नहीं गए थे। 

इसी महीने जेटली को आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार प्रमुख बनाया गया था। 

इस बीच, अंतरिम बजट पेश करने से नौ दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। 

भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को एक फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करना है। 

जेटली को उनके इलाज तक बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बनाया गया है। 

जेटली पिछले साल गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद 23 अगस्त को काम पर लौट आए थे और उन्होंने वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालयों की जिम्मेदारी फिर संभाल ली थी।

नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जेटली के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी है। 14 मई, 2018 से 23 अगस्त, 2018 तक वह बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रह चुके हैं।

टॅग्स :अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

क्रिकेटDDCA Elections: 3748 सदस्य करेंगे वोट, रोहन जेटली-कीर्ति आजाद में मुकाबला?, 16 दिसंबर को रिजल्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर कौन लड़ रहा

क्रिकेटIND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी20 मैच, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बॉलर बरसाएंगे कहर? जानें कैसी है पिच

कारोबारBudget 2024: अब तक पेश हो चुके हैं 5 ऐतिहासिक बजट, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दिया आकर, जानें इनके बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया