लाइव न्यूज़ :

ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शामिल होंगे जयशंकर: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार को तेहरान में नवनिर्वाचित ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि जयशंकर मुख्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार से ईरान की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईरान सरकार के निमंत्रण पर, विदेश मंत्री निर्वाचित राष्ट्रपति अयातुल्ला सैय्यद इब्राहिम रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए 5 अगस्त और 6 अगस्त को ईरान की यात्रा करेंगे।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और इसके इतर अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।’’

रईसी एक कट्टरपंथी होने के साथ ही और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं। वह जून में भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुनाव जीते थे।

जयशंकर पिछले महीने रूस जाने के रास्ते में ईरानी राजधानी में रुके थे और उस दौरान निर्वाचित राष्ट्रपति राईसी से मुलाकात की थी।

विदेश मंत्री ने तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ के साथ भी व्यापक बातचीत की थी, जिसमें अफगानिस्तान में तेजी से विकसित हो रही स्थिति सहित कई प्रमुख मुद्दे शामिल थे।

जयशंकर की तेहरान की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब वह देश में एक अफगान वार्ता की मेजबानी कर रहा है। खाड़ी क्षेत्र में ईरान भारत के लिए एक प्रमुख देश रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग