लाइव न्यूज़ :

जयशंकर इजराइल के ओब्दा वायुसेना स्टेशन गए, भारतीय वायुसेना के दल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:35 IST

Open in App

(तीसरे पैरे में संख्या में सुधार के साथ)

यरूशलम, 19 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को इजराइल के ओब्दा वायुसेना स्टेशन गए और द्विवार्षिक ब्लू फ्लैग अभ्यास में हिस्सा ले रहे भारतीय वायुसेना दल के सदस्यों से मुलाकात की।

इस अभ्यास में आठ देशों की वायुसेनाओं के दल हिस्सा ले रहे । अभ्यास का मकसद परिचालनात्मक क्षमता को बेहतर बनाने के लिये ज्ञान एवं लड़ाई से जुड़े अनुभवों को साझा करना है।

इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 84 कर्मी तथा पांच उन्नत मिराज-2000 ल़ड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं । ये फ्रांसीसी विमानों के उन्नत प्रौद्योगिकी प्रारूप हैं तथा आधुनिक हथियार प्रणाली से लैस हैं ।

इजराइल में जारी इस अभ्यास में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनान और इजराइल हिस्सा ले रहे हैं । इसमें पहली बार एफ-35 विमान हिस्सा ले रहे हैं ।

भारत इस द्विवार्षिक अभ्यास में वर्ष 2017 से ही हिस्सा ले रहा है । तब उसका ध्यान विभिन्न परिस्थितियों में तलाशी एवं बचाव अभियान, सीमापार आतंकवाद निरोधक अभियान सहित विशेष अभियानों से जुड़ी क्षमता पर को बढ़ाने पर था। भारत ने उस समय 45 सदस्यीय दल भेजा था जिसमें 16 गरूड़ कमांडो शामिल थे। भारतीय वायु सेना की ओर से तब सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान भी भेजा गया था ।

गौरतलब है कि इजराइल, भारत को हथियारों की आपूर्ति करने वाले शीर्ष देशों में शामिल है । आपूर्ति किए जाने वाले हथियारों में हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली फाल्कन अवाक्स से लेकर सर्चर, हेरान एवं हारोप जैसे यूएवी, एयरोस्टेट एवं ग्रीन पाइन रडार तथा मिसाइल रोधी बराक प्रणाली आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू