लाइव न्यूज़ :

जयशंकर इजराइल के ओब्दा वायुसेना स्टेशन गए, भारतीय वायुसेना दल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:37 IST

Open in App

यरूशलम, 19 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को इजराइल के ओव्दा वायुसेना स्टेशन गए और द्विवार्षिक ब्लू फ्लैग अभ्यास में हिस्सा ले रहे भारतीय वायुसेना दल के सदस्यों से मुलाकात की।

इस अभ्यास में आठ देशों की वायुसेना के दल हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास का मकसद परिचालनात्मक क्षमता को बेहतर बनाने के लिये ज्ञान एवं लड़ाई से जुड़े अनुभवों को साझा करना है।

इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 84 कर्मी तथा पांच उन्नत मिराज-2000 ल़ड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं । ये फ्रांसीसी विमानों के उन्नत प्रौद्योगिकी प्रारूप हैं तथा आधुनिक हथियार प्रणाली से लैस हैं ।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया कि ओब्दा वायुसेना अड्डा गया और ब्लू फ्लैग अभ्यास में हिस्सा ले रहे भारतीय वायुसेना के कर्मियों से मुलाकात की ।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत और इजराइल की वायु सेना के पेशेवरों के बीच आपसी सम्मान और समझदारी को देखकर प्रसन्न हूं ।’’

इजराइल में जारी इस अभ्यास में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनान और इजराइल हिस्सा ले रहे हैं । इसमें पहली बार एफ-35 विमान हिस्सा ले रहे हैं ।

इससे पहले, विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल की संसद नेसेट के स्पीकर माइके लेवी से मुलाकात की ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ इजराइल के नेसेट के स्पीकर माइके लेवी से आज सुबह मुलाकात की ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विदेश मामलों और रक्षा समिति के अध्यक्ष बेन बराक से व्यापक चर्चा की । ’’

विदेश मंत्री ने कहा कि वह भारत के साथ संबंधों को नेसेट में व्यापक समर्थन की सराहना करते हैं।

वे आधुनिक पशुधन प्रबंधन प्रौद्योगिकी देखने किबुत्ज बेरॉत यित्जाक भी गए ।

एक अन्य ट्वीट में जयशंकर ने कहा, ‘‘ इसमें पशु स्वास्थ्य तथा डेरी विकास में पर्याप्त बेहतरी का विषय शामिल है। भारत-इजराइल प्रौद्योगिकी गठजोड़ में काफी संभावनाएं हैं ।

भारत इस द्विवार्षिक अभ्यास में वर्ष 2017 से ही हिस्सा ले रहा है । इन अभ्यासों में उसका ध्यान विभिन्न परिस्थितियों में तलाशी एवं बचाव अभियान, सीमापार आतंकवाद निरोधक अभियान सहित विशेष अभियानों से जुड़ी क्षमता को बढ़ाने पर था। भारत ने उस समय 45 सदस्यीय दल भेजा था जिसमें 16 गरूड़ कमांडो शामिल थे। भारतीय वायु सेना की ओर से तब सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान भी भेजा गया था ।

गौरतलब है कि इजराइल, भारत को हथियारों की आपूर्ति करने वाले शीर्ष देशों में शामिल है । आपूर्ति किए जाने वाले हथियारों में हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली फाल्कन अवाक्स से लेकर सर्चर, हेरान एवं हारोप जैसे यूएवी, एयरोस्टेट एवं ग्रीन पाइन रडार तथा मिसाइल रोधी बराक प्रणाली आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है