लाइव न्यूज़ :

जयशंकर 13 जुलाई को ताजिकिस्तान की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर 13-14 जुलाई को ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद और अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठकों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी क्योंकि यह इस साल अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसमें कहा गया है कि इस बैठक में दुशांबे में एससीओ देशों के प्रमुखों की परिषद की 16-17 सितम्बर को होने वाली बैठक की तैयारियों का आकलन और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जायेगा।

यात्रा के दौरान विदेश मंत्री 14 जुलाई को अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान सरकार की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन के आमंत्रण पर जयशंकर ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे।

भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में एससीओ के स्थायी सदस्य बने थे। भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ में रूस, चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू