लाइव न्यूज़ :

जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क की चार दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सोमवार से अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। इन कार्यक्रमों में आतंकवाद पर चर्चा भी शामिल है, जो सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता के तहत आयोजित की जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शांति रक्षा पर एक खुली चर्चा की भी अध्यक्षता करेंगे।

तालिबान के अफगानिस्तान में कब्जा जमाने के बीच उनकी यह यात्रा हो रही है और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे और 18 तथा 19 अगस्त को दो उच्च स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।’’

इसने एक बयान में कहा, ‘‘18 अगस्त को पहला कार्यक्रम ‘‘रक्षकों की रक्षा :प्रौद्योगिकी और शांति रक्षा’ पर एक खुली चर्चा होगी, जबकि 19 अगस्त को दूसरा कार्यक्रम ‘आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे’ पर एक उच्च स्तरीय चर्चा होगी।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों विषय भारत के लिए प्राथमिकता है।

भारत ने एक जनवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर अपने दो साल का कार्यकाल शुरू किया और वह अगस्त के लिए शक्तिशाली संस्था की अध्यक्षता संभाल रहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री 19 अगस्त को आईएसआईएल द्वारा पैदा खतरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की छह माह की रिपोर्ट पर एक सत्र की अध्यक्षता करेंगे।’’ इसने कहा कि जयशंकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कार्यक्रमों के इतर अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता