लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

By भाषा | Updated: March 18, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को कुवैत के अपने समकक्ष शेख अहमद नासेर अल मोहम्मद अल सबा के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

कुवैत के विदेश मंत्री 18 घंटे की यात्रा के लिए बुधवार शाम यहां पहुंचे हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि बुधवार सुबह विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ कुवैत के विदेश मंत्री अल सबा का स्वागत करके खुशी हुई।

उन्होंने कहा, “ हमारे द्विपक्षीय एजेंडे और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर लाभकारी चर्चा हुई।”

जयशंकर ने कहा, “ हमारे द्विपक्षीय रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ संयुक्त आयोग की बैठक की सह अध्यक्षता करूंगा।”

उन्होंने कहा कि कुवैत भारत को कच्चे तेल और एलपीजी का एक विश्वस्त आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

ऐतिहासिक रूप से, भारत-कुवैत के रिश्तों में हमेशा से अहम व्यापारिक आयाम रहा है। भारत लगातार कुवैत के शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में रहा है।

वित्त वर्ष 2019-20 में, कुवैत भारत का 10 वां सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता था और उसने भारत की ऊर्जा जरूरतों का लगभग 3.8 प्रतिशत पूरा किया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 में कुवैत के साथ भारत का 10.86 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह