लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने थाईलैंड, सिंगापुर, नार्वे के विदेश मंत्रियों से बातचीत की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 1 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोविड-19 की दूसरी लहर से भारत की जंग को लेकर थाईलैंड, सिंगापुर और नार्वे के अपने समकक्षों के साथ टेलीफोन पर अलग अलग बातचीत की ।

भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भारत के कई हिस्से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं ।

थाईलैंड के विदेश मंत्री दोन परामुदविनई के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत को विश्वास है कि वह थाईलैंड के साथ अपनी साझेदारी पर भरोसा करना जारी रख सकता है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बारे में थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दोन परामुदविनई के साथ चर्चा की। क्रायोजेनिक टैंक एवं आक्सीजन से संबंधित अन्य उपकरणों की आपूर्ति की सराहना की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्वास है कि थाईलैंड के साथ अपने गठजोड़ पर भरोसा करना जारी रख सकते हैं।’’

गौरतलब है कि थाईलैंड ने भारत को तोहफे के रूप में 15 आक्सीजन सांद्रक की आपूर्ति की जबकि दक्षिण पूर्वी एशिया में भारतीय समुदाय के लोगों ने अलग से 15 आक्सीजन सांद्रक की खेप भेजी ।

दिल्ली के लिये चिकित्सा आपूर्ति रायल थाई एयर फोर्स के विमान से लाया गया और इससे भारत में थाईलैंड के दूतावास के कुछ अधिकारियों को भी ले जाया जा रहा है ।

सूत्रों ने बताया कि इंडियन एसोसिएशन आफ थाईलैंड की ओर से अलग से 100 आक्सीजन सिलिंडर की पेशकश की गई है। इनके भारत में तेजी से लाने के लिये कदम उठाये जा रहे हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘ करीबी नौवहन पड़ोसी के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बना रहे। आसियान में हमारे सहयोगी तथा मित्र थाईलैंड से 15 आक्सीजन सांद्रक के तोहफे का स्वागत है। अतिरिक्त 15 आक्सीजन सांद्रक देने के लिये थाईलैंड में भारतीय समुदाय को धन्यवाद।’’

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ बातचीत के बारे में जयशंकर ने कहा कि इस कठिन समय में दोनों देशों के बीच विशेष संबंध की अहमियत है ।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ अच्छी चर्चा हुई । आक्सीजन संबंधी सहयोग प्रदान करने के लिये धन्यवाद । आपूर्ति मिशन के लिये हमारी वायु सेना और नौसेना को त्वरित सुविधा प्रदान करना सराहनीय ।’’

जयशंकर ने कहा कि नार्वे की विदेश मंत्री इने मॉरी इरिकसेन सोराइड के साथ कोविड-19 की स्थिति और वैश्विक प्रभाव को लेकर चर्चा की ।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ नार्वे की विदेश मंत्री इने मॉरी इरिकसेन सोराइड की ओर से एकजुटता प्रदर्शित करने वाला कॉल आया । कोविड-19 की स्थिति और वैश्विक प्रभावों के बारे में चर्चा की । नार्वे के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमारे करीबी सहयोग के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया।’’

गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश के अनेक हिस्से गंभीर रूप से प्रभावित हैं और दुनिया के कई देशों ने स्थिति से निपटने में सहयोग के लिये चिकित्सा आपूर्ति की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान