लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में जयशंकर ने समूह के मार्गदर्शक सिद्धांतों को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को पांच देशों के ब्रिक्स समूह के मार्गदर्शक सिद्धांतों को रेखांकित किया तथा अंतरराष्ट्रीय कानून एवं संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लेख किया जो सभी देशों की समान संप्रभुता को मान्यता देता है और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है ।

ब्रिक्स देशों की मंत्री स्तरीय बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि इसमें इच्छित बदलाव इन सिद्धांतों के अनुरूप आचरण के माध्यम से ही हासिल किये जा सकते हैं ।

इस बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव, चीन के विदेश मंत्री बांग यी, दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री ग्रेस नालेडी पांडोर और ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अलबर्टो फ्रैंको ने हिस्सा लिया ।

भारत ने इस बैठक की मेजबानी ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में की थी । इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य हैं ।

जयशंकर ने कहा, “2006 में न्यूयॉर्क में पहली बार हुई विदेश मंत्रियों की बैठक से हम काफी आगे निकल आए हैं । हमारे समूह का मार्गदर्शन करने वाले सिद्धांत वर्षों से लगातार बने हुए हैं ।”

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित निष्पक्ष, न्यायसंगत, समावेशी और प्रतिनिधि बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के लिए प्रयास करते हैं, जो सभी राज्यों की संप्रभु समानता को मान्यता देता है और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल