लाइव न्यूज़ :

जयशंकर मंगलवार से बहरीन, यूएई, सेशेल्स के छह दिवसीय दौरे पर

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार से बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स का छह दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। कोरोना वायरस संबंधी महामारी के बीच हो रहे उनके इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर दौरे के आरंभ में बहरीन जाएंगे और वहां से वह संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। वह अपने दौरे के अंतिम चरण में सेशेल्स जाएंगे।

जयशंकर 24 और 25 नवंबर को बहरीन के दो दिवसीय दौरे के दौरान भारत सरकार और देश के लोगों की ओर से बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर शोक प्रकट करेंगे। वह बहरीन के नेतृत्व के साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्री 25 और 26 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करेंगे और अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से वार्ता करेंगे ।

अपने दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री 27 और 28 नवंबर को सेशेल्स की यात्रा करेंगे। सेशेल्स में जयशंकर वहां के नेतृत्व से वार्ता करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं