लाइव न्यूज़ :

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक से पहले जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अफगानिस्तान के अपने समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में मुलाकात की और इस दौरान अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।

जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद और अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठकों में भाग लेने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर दुशान्बे पहुंचे। बैठक के दौरान अमेरिकी बलों के अफगान से वापस जाने के कारण तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, '' मेरे दुशान्बे दौरे की शुरुआत अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार से मुलाकात के साथ हुई। हालिया घटनाक्रम को लेकर उनकी अद्यतन जानकारी को सराहा। अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की कल होने वाली बैठक को लेकर उत्साहित हूं।''

गौरतलब है कि यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है, जब तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान के अधिकतर इलाकों को तेजी से अपने नियंत्रण में ले रहे हैं, जिसने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

भारत ने अफगान बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई के मद्देनजर कंधार स्थित अपने वाणिज्य दूतावास से लगभग 50 राजनयिकों एवं सुरक्षा कर्मियों को एक सैन्य विमान के जरिए निकाला है।

सरकार द्वारा हालात पर बारीकी से नजर रखे जाने का जिक्र करते हुए भारतीय अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान के कंधार और मजार-ए-शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास का संचालन जारी है।

इससे पहले दिन में भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने कहा कि कंधार स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास बंद नहीं हुआ है और स्थानीय कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, '' राजनयिकों को वापस भारत लाने का अस्थायी कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। शांतिपूर्ण, संप्रभु एवं स्थिर अफगानिस्तान को लेकर भारत की लंबे समय से सशक्त प्रतिबद्धता रही है।''

चीन और फ्रांस समेत कई अन्य देशों ने भी सुरक्षा कारणों के चलते अपने नागरिकों को अफगानिस्तान छोड़ने को कहा है। अफगानिस्तान में पिछले कुछ सप्ताह में कई आतंकी हमले हुए हैं। अमेरिकी बलों की अगस्त के अंत तक वापसी के चलते हमलों में तेजी देखी गई है जोकि करीब दो दशक से इस युद्ध प्रभावित देश में तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल