लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री हसन महमूद से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री हसन महमूद से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा की ।

जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री हसन महमूह से मुलाकात कर प्रसन्न हूं । हमारे द्विपक्षीय संबंध हर क्षेत्र में ठोस रूप से आगे बढ़ रहे हैं । इस बारे में मीडिया एवं जन धारणाओं के बारे में चर्चा की । ’’

गौरतलब है कि महमूद भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं । कोरोना वायरस महामारी के बीच पिछले कुछ महीनों में दोनों पक्षों की एक दूसरे के यहां कई यात्राएं हुई हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश गए थे और पड़ोसी देश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया था ।

अप्रैल में थलसेना प्रमख जनरल एम एम नरवणे रक्षा एवं सैन्य सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर विचार विमर्श करने पांच दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश गए थे । जून में वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शन आर के एस भदौरिया ने पड़ोसी देश की यात्रा की थी ।

दोनों देशों के करीबी संबंधों के मद्देनजर बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत कई कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है। इस मुक्ति संग्राम में 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के समक्ष 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?