लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने महामारी राहत पर अमेरिकी वैश्विक कार्यबल के साथ किया संवाद

By भाषा | Updated: May 14, 2021 01:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के वैश्विक कार्यबल के साथ बातचीत की। भारत में कोरोना वायरस की गंभीर दूसरी लहर से निटपने मदद के लिए पिछले महीने इस कार्यबल का गठन किया गया था।

जयशंकर ने बताया कि कार्यबल के साथ भारत की प्राथमिकताओं जैसे ऑक्सीजन, टीके और दवाइयों तथा प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला की अहमियत पर चर्चा की गयी है।

उन्होंने डिजिटल तरीके संवाद किया और ट्वीट किया, ‘‘ महामारी राहत पर अमेरिकी वैश्विक कार्यबल के साथ चर्चा की। मुख्य कार्य अधिकारियों के इस चर्चा में शामिल होने तथा भारत की वर्तमान कोशिशों में उनके सहयोग की प्रशंसा करता हूं।’’

भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए करीब 40 शीर्ष अमेरिकी कपंनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोविड-19 के विरूद्ध उसकी (भारत की) लड़ाई में उसे मदद पहुंचाने के वास्ते संसाधन जुटाने एवं समन्वय के लिए देश विशिष्ट वैश्विक कार्यबल गठित करने के लिए एक साथ आये।

जयशंकर ने कहा, ‘‘ हमारी प्राथमिकताओं (ऑक्सीजन, टीके,दवाइयों) एवं प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला की अहमियत पर चर्चा की। मजबूत भारत -अमेरिका स्वास्थ्य सहयोग के वैश्विक प्रभावों को रेखांकित किया गया। यह बैठक हमारे असाधारण संबंध की प्रतिपुष्टि है । हमारे प्रति जो संवेदना व्यक्त की गयी, हम उसे बड़ा महत्व देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां