लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष के साथ टेलीफोन पर वार्ता की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर अफगानिस्तान के घटनाक्रमों, दक्षिण चीन सागर में स्थिति और एक मुक्त एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के तरीकों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा उनके जापानी समकक्ष हयाशी योशीमासा के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई।

जापानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और पूर्वी चीन सागर व दक्षिण चीन सागर में बल पूर्वक यथास्थिति में बदलाव करने की किसी भी एकतरफा कोशिश के प्रति अपना ‘‘कड़ा विरोध’’ साझा किया।

इसमें कहा गया है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने जापानी प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा की भारत यात्रा को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया और कहा कि दोनों पक्ष जापान-भारत ‘टू प्लस टू’ मंत्रीस्तरीय वार्ता के अगले चरण के लिए समन्वय करेंगे।

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष लचीली आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करके आर्थिक सुरक्षा पर सहयोग मजबूत करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने म्यामां और अफगानिस्तान जैसी क्षेत्रीय स्थिति से निपटने के लिए सहयोग और बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कोविड-19 से निपटने और आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग करने का भी संकल्प लिया।

जापानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल का निर्माण आगे बढ़ाने की कोशिशें जारी रखने का भी फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू