लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अफगानिस्तान के शांति वार्ताकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला से वार्ता की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की जल्द वापसी के मद्देनजर वहां बढ़ती हिंसा के बीच शुक्रवार को अफगानिस्तान के शांति वार्ताकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ वहां की संपूर्ण स्थिति पर चर्चा की।

हाई काउंसिल फॉर नेशनल रिकॉन्सीलेशन (एचसीएनआर) के अध्यक्ष अब्दुल्ला अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ वार्ता में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

समझा जाता है कि प्रभावशाली अफगान नेता निजी दौरे पर भारत आए हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘एचसीएनआर के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला से मुलाकात हमेशा अच्छी रहती है। हमारे संबंधों के लिए उनकी भावनाएं एवं समर्थन की सराहना करता हूं। क्षेत्र पर उनकी नजरिए का काफी महत्व है।’’

अमेरिकी सैनिकों के एक मई से वापस जाने के बाद से अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

अमेरिका ने अपने अधिकतर सैनिक वापस बुला लिए हैं और 31 अगस्त तक उनकी वापसी पूरी हो जाएगी, जो करीब दो दशक तक देश में उनकी मौजूदगी का अंत होगा।

अफगानिस्तान में पिछले कुछ हफ्ते से स्थिति खराब होने से भारत दूसरे देशों एवं अफगानिस्तान की सरकार के संपर्क में है। भारत वहां पर शांति एवं स्थिरता का पक्षधर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए