लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कोलंबिया की विदेश मंत्री से सघन वार्ता की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दौरे पर आयीं कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्ता लूसिया रामिरेज के साथ शनिवार को स्वास्थ्य, दवा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ व्यापक बातचीत की।

रामिरेज कोलंबिया की उपराष्ट्रपति भी हैं। उन्होंने शुक्रवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। स्वास्थ्य और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञों और अधिकारियों का 48 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रामिरेज के साथ आया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया, ‘‘नेताओं ने स्वास्थ्य, दवा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों पर व्यापक बातचीत की। बैठक के दौरान आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।’’ मंत्रालय के मुताबिक वार्ता में जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुधारों के संबंध में भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और दोनों पक्ष बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने के लिए सहमत हुए।

भारत और कोलंबिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि हुई है। कोविड-19 महामारी के कारण हुए व्यवधानों के बावजूद 2020-21 में 2.27 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए दो आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए। जैव प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इन आशय पत्रों पर अपने कोलंबियाई समकक्षों के साथ हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह