लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कोलंबिया की विदेश मंत्री से व्यापक वार्ता की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दौरे पर आयीं कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्ता लूसिया रामिरेज के साथ शनिवार को स्वास्थ्य, दवा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ व्यापक बातचीत की।

रामिरेज कोलंबिया की उपराष्ट्रपति भी हैं। उन्होंने शुक्रवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। स्वास्थ्य और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञों और अधिकारियों का 48 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रामिरेज के साथ आया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया, ‘‘नेताओं ने स्वास्थ्य, दवा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों पर व्यापक बातचीत की। बैठक के दौरान आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।’’ मंत्रालय के मुताबिक वार्ता में जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुधारों के संबंध में भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और दोनों पक्ष बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने के लिए सहमत हुए।

भारत और कोलंबिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि हुई है। कोविड-19 महामारी के कारण हुए व्यवधानों के बावजूद 2020-21 में 2.27 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए दो आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए। जैव प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इन आशय पत्रों पर अपने कोलंबियाई समकक्षों के साथ हस्ताक्षर किए।’’

रामिरेज के आगमन से पहले कोलंबिया के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा मंत्री लुइज फर्नांडो रुइज के नेतृत्व में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने 27-30 सितंबर तक पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु का दौरा किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने टीकों और दवा उत्पादों के विकास में सह-उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के उद्देश्य से इन शहरों में उत्कृष्टता केंद्रों और दवा कंपनियों के परिसरों का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो