लाइव न्यूज़ :

जयशंकर, साइप्रस के विदेश मंत्री ने बातचीत की, आर्थिक सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर और साइप्रस के उनके समकक्ष निकोस क्रिस्टोडोउलिडिस ने मंगलवार को बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और कोविड​​-19 महामारी का मुकाबला करने का संकल्प लिया।

जयशंकर ने बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘साइप्रस के विदेश मंत्री क्रिस्टोडोउलिडिस के साथ गर्मजोशी भरी एक बैठक हुई। अपनी गहरी और ऐतिहासिक मित्रता की पुन: पुष्टि की। हमारे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि बातचीत में हमारे साझा दृष्टिकोण प्रतिबिंबित हुए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कहा कि दोनों नेताओं ने एक आनलाइन बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की विस्तार से समीक्षा की, जो कि दीर्घकालिक ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों के साथ-साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों की समानता को रेखांकित करते हैं।’

दोनों मंत्रियों ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की सराहना की और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच संबंधों की गति बनाए रखने पर सहमति जतायी।

मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान कोविड​​-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

जयशंकर और क्रिस्टोडोउलिडिस ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के संदर्भ में।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों पर चर्चा की और मई 2021 में पुर्तगाल में आयोजित होने वाली आगामी भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन के संदर्भ में नजदीकी तौर पर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक के दौरान, साइप्रस ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के अपने निर्णय से भी अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग