लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कोविड-19 रोधी टीके के निर्यात पर आलोचनाओं को खारिज किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा कोविड-19 रोधी टीके के निर्यात पर आलोचनाओं को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि खुराक के उत्पादन के लिये कच्चे माल की खरीद सहित वैश्विक प्रतिबद्धताओं को लेकर इसके कई कारण थे ।

विदेश मंत्री ने डिजिटल माध्यम से संवाद में कहा कि भारत ने अपने लोगों के टीकाकारण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि टीके के निर्यात पर सवाल उठाने वाले गंभीर लोग नहीं है ।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक नेताओं ने कोविड-19 रोधी टीके की मांग बढ़ने के बीच 6 करोड़ खुराक का निर्यात करने को लेकर सरकार की आलोचना की है। कोरोना वायरस संक्रमण अचानक बढ़ने को देखते हुए सरकार ने टीके का निर्यात रोक दिया है।

आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत में स्थिति कठिन हो गई है और सरकार ने विभिन्न देशों को इससे अवगत करा दिया है तथा अधिकतर इस बात को समझ गए हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज विदेश मंत्री के तौर पर मैं अन्य देशों, खासकर बड़े देशों से कहता हूं कि कृपया भारत में टीके के लिये कच्चे माल का प्रवाह बनाये रखें ।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘ ऐसा मैं इसलिये कर रहा हूं क्योंकि एक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हैं और एक भौगोलिक क्षेत्र में विशिष्ट तौर पर कुछ ही चीजे बनती हैं। कुछ ही समाज ऐसे हैं जो यह कह सकते हैं कि दूसरों पर निर्भरता को लेकर वे स्वायत्त हैं ।’’

उन्होंने इस बात पर आश्चर्च व्यक्त किया कि क्या यह भारत के लिये संभव है कि वह दुनिया को आपूर्ति श्रृंखला का प्रवाह बनाये रखने के लिये कहे और इसका उत्पाद साझा नहीं करे।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ यह सवाल आप अपने आप से पूछें कि क्या एक तरफ मैं दुनिया को कहूं कि हमारी तरफ आपूर्ति श्रृंखला का प्रवाह बनाये रखें और जिस आपूर्ति श्रृंखला के अंतिम उत्पाद के लिये मैं कच्चा माल मांग रहा हूं, इसके संबंध में मैं आपको टीका नहीं दूंगा । ’’

उन्होंने कहा कि जैसे चीजें कठिन हो गई, हमने काफी ईमानदारी से दुनिया के देशों से बात की और कहा कि हमने प्रतिद्धताओं, उत्पादकों की अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धताओं तथा कोवैक्स की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन अभी कृपया इस बात को समझें कि हम काफी गंभीर स्थिति में हैं और मैं समझता हूं कि अधिकतर देशों ने इस बात को समझा।

उन्होंने भारत की ओर से टीके के निर्यात पर सवाल उठाने वालों पर भी सवाल उठाये ।

जयशंकर ने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि ये गैर जिम्मेदार लोग हैं और गंभीर लोग नहीं है जो इस तरह की दलील दे रहे हैं।’’

सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भारत में कोविशिल्ड टीके के उत्पादन के लिये जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए