लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने फिनलैंड और एस्टोनिया के विदेश मंत्री के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को फिनलैंड और एस्टोनिया के विदेश मंत्री से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों तथा महत्वपूर्ण वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया ।

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ एस्टोनिया की विदेश मंत्री इवा मारिया लिमेट्स से डिजिटल माध्यम से बैठक की । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में अफगानिस्तान सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की । भारत-ईयू संबंधों में एस्टोनिया का योगदान सराहनीय है। ’’

उन्होंने कहा कि हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनायेंगे और तालिन में दूतावास खोलेंगे ।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हाविस्तो के साथ अच्छी चर्चा हुई । पोर्तो शिखर बैठक के बाद भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की ।

उन्होंने कहा , ‘‘ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान प्रदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं