लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री के साथ यात्रा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारतीय यात्रियों के लिए पृथक-वास में रहने संबंधी अपने नियम को हटाने की ब्रिटेन की घोषणा के एक दिन बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को वहां की अपनी समकक्ष लिज ट्रस से बात की और दोनों देशों के बीच यात्रा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि ब्रिटेन जाने वाले ऐसे भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी जिन्हें कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा अनुमोदित किसी अन्य टीके की दोनों खुराक लगी हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से बात करके अच्छा लगा। दोनों देशों के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर सहमत हुए। इससे ‘रोडमैप 2030’ को लागू करने में मदद मिलेगी।’’

‘‘रोडमैप 2030’’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच मई में एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में स्वीकार किया गया था। इस रोडमैप का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाना और अगले दशक में व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और लोगों से लोगों के बीच संपर्क के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का मार्गदर्शन करना है।

भारतीय यात्रियों के लिए पृथक-वास संबंधी नियमों को हटाने की घोषणा भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बृहस्पतिवार शाम को की थी।

एलिस ने कहा था, ''ब्रिटेन जाने वाले ऐसे भारतीय यात्रियों को सोमवार से पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी जिन्हें कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा अनुमोदित किसी अन्य टीके की दोनों खुराक लगी हैं। अब ब्रिटेन जाना आसान होगा। यह एक अच्छी खबर है।’’

वहीं, अपने नवीनतम यात्रा दिशा-निर्देशों में ब्रिटेन ने कहा कि ''लाल सूची'' सात देशों तक सीमित हो जाएगी और भारत समेत 37 नए देशों तथा क्षेत्रों के टीकाकरण के प्रमाण को सोमवार तड़के चार बजे से मान्यता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भारतीय यात्रियों को 10 दिन के पृथक-वास में रहना अनिवार्य किया गया था। इसके बाद, भारत ने एक जवाबी कदम उठाते हुए ब्रिटेन से भारत पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों का 10 दिन का पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया था, चाहे उनका पूर्ण रूप से कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए