लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शहीद के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय मंच पर करीबी सहयोग बनाकर काम करने को लेकर सहमति व्यक्त की ।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद बृहस्पतिवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। शाहिद ने ‘‘रायसीना डायलॉग’’ में भी हिस्सा लिया ।

बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद का स्वागत किया । रायसीना डायलॉग में उनके हिस्सा लेने की सराहना की । हमने अपने गठजोड़ में सतत प्रगति को रेखांकित किया । ’’

जयशंकर ने कहा कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी करीबी सहयोग बनाकर काम करेंगे ।

इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि मालदीव के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे, इससे दोनों देशों के बीच करीबी द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की संभावना है ।

गौरतलब है कि मालदीव हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत का करीबी नौवहन सहयोगी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ दृष्टिकोण (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन) में महत्वपूर्ण स्थान रखता है ।

वहीं, शाहीद ने रायसिना डॉयलाग में हिस्सा लेते हुए अनेक देशों को टीके उपलब्ध कराने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुपक्षवाद और एक वैश्विक समुदाय को कैसे काम करना चाहिए, इसका एक उदाहरण बनकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उम्मीद जगायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए