लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय मंच पर करीबी सहयोग बनाकर काम करने को लेकर सहमति व्यक्त की ।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद बृहस्पतिवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। शाहिद ने ‘‘रायसीना डायलॉग’’ में भी हिस्सा लिया ।

बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद का स्वागत किया । रायसीना डायलॉग में उनके हिस्सा लेने की सराहना की । हमने अपने गठजोड़ में सतत प्रगति को रेखांकित किया । ’’

जयशंकर ने कहा कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी करीबी सहयोग बनाकर काम करेंगे ।

इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि मालदीव के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे, इससे दोनों देशों के बीच करीबी द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की संभावना है ।

गौरतलब है कि मालदीव हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत का करीबी नौवहन सहयोगी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ दृष्टिकोण (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन) में महत्वपूर्ण स्थान रखता है ।

वहीं, शाहिद ने रायसीना डॉयलाग में हिस्सा लेते हुए अनेक देशों को टीके उपलब्ध कराने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुपक्षवाद और एक वैश्विक समुदाय को कैसे काम करना चाहिए, इसका एक उदाहरण बनकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उम्मीद जगायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर