लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अमेरिकी शिष्टमंडल से अफगानिस्तान एवं हिन्द प्रशांत पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अमेरिकी कांग्रेस के शिष्टमंडल के साथ चर्चा की तथा हिन्द प्रशांत की स्थिति और अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों पर विचारों का आदान प्रदान किया ।

अमेरिकी कांग्रेस का शिष्टमंडल भारत के दौरे पर आया हुआ है और इसका नेतृत्व जान कार्निन कर रहे हैं ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ नयी दिल्ली में आज जान कार्निन के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल से मिलकर प्रसन्न हूं । अफगानिस्तान, हिन्द प्रशांत सहित द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का सार्थक आदान प्रदान हुआ । ’’

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा पर संभावित प्रभावों को लेकर भारत चिंतित है। समझा जाता है कि विचार विमर्श के दौरान यह मुद्दा उठा ।

अमेरिकी कांग्रेस के शिष्टमंडल का भारत दौरा ऐसे समय में हुआ है जब एक महीने पहले ही अमेरिका की विदेश उप मंत्री वेंडी शरमन ने अफगानिस्तान संकट को लेकर दिल्ली में भारतीय वार्ताकारों के साथ व्यापक चर्चा की थी ।

अपनी यात्रा के दौरान शरमन ने कहा था कि भारत की सुरक्षा चिंताएं अमेरिका के लिये सर्वोपरि तथा ‘अग्रिम एवं केंद्रीय’ है ।

भारत अमेरिका के साथ अफगानिस्तान के मुद्दे पर नियमित वार्ता एवं विचार विमर्श कर रहा है । दोनों पक्ष हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता की पृष्ठभूमि में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे