लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री से सीमा गतिरोध पर ‘मास्को समझौते’ के क्रियान्वयन पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को चीन के विदेश मंत्री के साथ सीमा गतिरोध पर ‘मास्को समझौते’ के क्रियान्वयन पर चर्चा की और साथ ही सैनिकों की वापसी की स्थिति की समीक्षा की।

शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर पिछले वर्ष 10 सितंबर को मास्को में हुई बैठक में जयशंकर और वांग यी ने पांच बिन्दुओं पर सहमति व्यक्त की थी । इसमें सैनिकों के तेजी से पीछे हटने, ऐसे किसी कदम से बचने जिससे तनाव बढ़े और सीमा प्रबंधन पर प्रोटोकाल का पालन तथा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बहाल करने जैसे कदम शामिल हैं ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आज दोपहर को चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से बात की । मास्को समझौते को लागू करने पर चर्चा की और सैनिकों की वापसी की स्थिति की भी समीक्षा की । ’’

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दोनों देशों की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में कई महीने तक जारी गतिरोध के बाद उत्तरी और दक्षिणी पैंगोंग क्षेत्र से अपने अपने सैनिकों एवं हथियारों को पीछे हटा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos