लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री के साथ कोविड बाद के साझा एजेंडे पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन यवेस ली द्रियान के साथ बातचीत की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों सहित कोविड-19 के बाद के साझा एजेंडे पर सहयोग के साथ काम करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए फ्रांस के विदेश मंत्री ने जयशंकर के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत की ।

बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ फ्रांस के विदेश मंत्री जे वाई द्रियान के साथ सहज, व्यापक और सार्थक वार्ता हुई । भारत और फ्रांस कोविड-19 के बाद के साझा एजेंडे पर करीबी सहयोग के साथ काम करेंगे । ’’

इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि फ्रांस के विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान कोविड-19 परिदृश्य के बाद व्यापार, रक्षा, जलवायु, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय भागीदारी को और मजबूत करने के बारे में चर्चा होगी ।

द्रियान का वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी वार्ता करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी