लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने महामारी के बावजूद समय पर पासपोर्ट आपूर्ति करने के लिये सरकारी कर्मियों की सराहना की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नागरिकों को समय पर पासपोर्ट की आपूर्ति करने के लिये बृहस्पतिवार को सभी सरकारी कर्मियों की सराहना की और कहा कि मंत्रालय ने पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया है ताकि नागरिकों पर अनुपालन बोझ कम हो सके ।

‘पासपोर्ट सेवा दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट सेवा संबंधी उच्च मानक बनाये रखने का उल्लेख किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी के बावजूद हमने समय पर पासपोर्ट की आपूर्ति की और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द महामारी के पूर्व के समय के स्तर तक पहुंच जायेंगे । ’’

जयशंकर ने कहा कि मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम से 174 भारतीय दूतावासों, उच्चायोगों एवं वाणिज्य दूतावासों को जोड़ा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इस बात की खुशी है कि हमारा वैश्विक पहुंच कार्यक्रम जारी है और मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम से 174 भारतीय दूतावासों, उच्चायोगों एवं वाणित्य दूतावासों को जोड़ा है ताकि भारत एवं विदेश में हमारे लोगों को केंद्रीयकृत पासपोर्ट जारी करने की प्रणाली उपलब्ध हो सके।’’

विदेश मंत्री ने पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का भी उल्लेख किया और कहा कि मंत्रालय नागरिकों पर अनुपालन बोझ कम करने का प्रयास कर रहा है ।

जयशंकर ने कहा कि केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के कुछ कर्मियों ने कोविड-19 से संघर्ष करने हुए जान गंवायी। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं ।

उन्होंने कहा कि कुछ सहयोगी बीमार पड़े और अब से ठीक होकर काम पर लौट आए हैं । मैं उनकी सरहाना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे