लाइव न्यूज़ :

जयशंकर और अफगानिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी दूत ने टेलीफोन पर वार्ता की

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर और अफगानिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद ने रविवार को टेलीफोन पर वार्ता की। उन्होंने अफगानिस्तान शांति वार्ता से जुड़े ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की।

पिछले साल नवंबर में भी जयशंकर और खलीलजाद ने तालिबान एवं अफगान सरकार के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता तथा संबंधित मुद्दों पर वार्ता की थी, जब विशेष अमेरिकी दूत भारत की यात्रा पर आए थे।

जयशंकर ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद से टेलीफोन पर वार्ता हुई। शांति प्रक्रिया से जुड़े ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। हम संपर्क में बने रहेंगे। ’’

पिछले साल फरवरी में तालिबान के साथ अमेरिका के एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से भारत अफगानिस्तान में उभरती राजनीतिक स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

इस समझौते ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया और इसके साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान के साथ अमेरिका के 18 साल से चल रहे युद्ध का पटाक्षेप हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं