लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज की जयंती पर जयशंकर और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: February 14, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को सुषमा स्वराज की 69वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

स्वराज के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए जयशंकर ने ट्वीट किया, “सुषमा स्वराज जी की जयंती पर उनका स्मरण। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।”

पिछली राजग सरकार में सुषमा स्वराज जब विदेश मंत्री थीं तब तीन साल तक जयशंकर ने भारत के विदेश सचिव के तौर पर काम किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने भारत का स्तर देश और विदेश में ऊंचा करने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।

सिंह ने ट्वीट में कहा कि स्वराज एक प्रखर वक्ता थीं और प्रबल व्यक्तित्व के साथ-साथ सादगी और संजीदगी की मिसाल थीं।

उन्होंने कहा, “सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान याद किया जाएगा। उनकी जयंती के अवसर पर मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

विदेश मंत्री के तौर पर भारत की कूटनीति में दुर्लभ सहानुभूति और मानवीय संवेदना का समावेश करने वाली स्वराज का छह अगस्त 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

विदेश में फंसे भारतीयों द्वारा ट्विटर पर गुहार लगाने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए स्वराज को जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो