लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद के आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार: जम्मू कश्मीर पुलिस

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:46 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 मार्च जम्मू कश्मीर के पंपोर में सुरक्षा बलों पर कार बम हमले की कथित तौर पर साजिश रचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जैश एक कार-बम हमले को अंजाम देना चाहता था और अवंतीपोरा पुलिस इस मॉड्यूल पर नजर रख रही थी। हमने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उस कार को भी जब्त किया है जिसका इस्तेमाल हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।’’

उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल नजीर को, टेलीग्राम और अन्य मोबाइल मैसेजिंग ऐप के माध्यम से हमले को अंजाम देने के लिए पुरानी कार खरीदने के लिए प्रेरित किया था।

कुमार ने कहा, ‘‘तकनीक के साथ-साथ मानव बुद्धिमता का उपयोग करते हुए, पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया, जिसने कार-बम हमले के बारे में साजिश का खुलासा किया। यह साजिश रचने में शामिल कैसर, यूनिस और यासिर अहमद वानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

आईजीपी ने कहा कि साहिल ने साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है और यह भी स्वीकार किया है कि उसने 25 जनवरी को पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका था।

कुमार ने कहा कि पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया है और पंपोर में उसके घर से 25 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उमर खांडेय के निर्देश पर लश्कर ने पंपोर में नगरपालिका समिति की इमारत में फिदायीन (आत्मघाती) हमले या एक आईईडी विस्फोट करने की साजिश रची थी।’’

बारामूला जिले में मंगलवार को अल-बद्र के प्रमुख अब्दुल गानी ख्वाजा की मौत पर आईजीपी ने कहा, ‘‘यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है। अब्दुल गनी 2001 में आतंकवाद में शामिल हो गया था और 2007 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 2008 में रिहा किया गया और 2018 तक उसने ओजीडब्ल्यू के रूप में काम किया। वह 2018 में फिर से सक्रिय हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर