लाइव न्यूज़ :

कुलगाम से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी, तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अप्रैल सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी और तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, ‘‘कुलगाम में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी और तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अस्त्र-शस्त्रों के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।’’

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर कुलगाम के बोगुंद गांव में जांच के लिए नाका लगाया गया था।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘वाहनों की जांच के दौरान मारुति ऑल्टो कार में सवार तीन लोगों को रुकने का ईशारा किया गया, लेकिन उन्होंने जांच दस्ते को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के एक अन्य सहयोगी को जांच के लिए बनाए गए नाके से ही गिरफ्तार किया गया।

आतंकवादी की पहचान बारामुल्ला निवासी जेयान जाविद डार के रूप में हुई है। वहीं उसके सहयोगियों की पहचान शोपियां जिला निवासी जाहिद नजीर मंटू, उमेर युसूफ भट और मुजफ्फर अहमद बांडेय के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया